Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, 4 घायल

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली के पास बालूमाथ-पांकी स्टेट हाईवे-10 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ. इसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली के पास बालूमाथ-पांकी स्टेट हाईवे-10 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ. इसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

मृतकों में एक अज्ञात युवक शामिल है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो मृतक तासु गांव निवासी मन्नू भुईया (20) और गुलाब भुईया (22) हैं, जिनकी बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

 

घायलों में विकाश भुईया (18), रंजीत भुईया (17), कमलेश गंझू (21) और उनकी पत्नी शांति देवी (20) शामिल हैं. सभी को गंभीर स्थिति में पहले बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत को छोड़कर अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई

दरअसल, एक बाइक पर चार लोग नवादा से हेरहंज की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर महिला सहित तीन लोग हेरहंज से नवादा की ओर आ रहे थे. बरवाटोली के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. दयानंद कुमार ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया.

 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय किसी भी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें अधिक गंभीर हुईं. बालूमाथ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही