Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन से ही सुरक्षित भविष्य संभव- कुलपति

कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति आदर व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्सव है. प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है. यदि हम पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए संतुलित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सकेगा.
Advertisement
Advertisement

GLA कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास में मना सरहुल पर्व


Medininagar : पलामू जिला मुख्यलाय मेदिनीनगर स्थित जीएलए कॉलेज परिसर के जेएन दीक्षित छात्रावास में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया. सरहुल पूजा में छात्र-छात्राओं गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बतौर मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह शरीक हुए. 


उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति आदर व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्सव है. प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है. यदि हम पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए संतुलित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सकेगा.

 

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कैलाश उरांव, समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, डीएसडब्ल्यू डॉ. एस.के. पांडेय, कुलानुशासक डॉ. आर.के. झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार सिंह, एनपीयू परीक्षा ओएसडी डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. संजय बाड़ा, डॉ. विकास टोपनो, डॉ. बर्नार्ड टोप्पो, छतरपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार व जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसवीर बग्गा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

संगीत प्रतियोगिता में ज्योति हॉस्टल प्रथम


सरहुल पूजा के अवसर पर छात्रावास परिसर में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति कर ज्योति हॉस्टल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही