Search

 
 
 

लातेहार : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन वाले टॉप 5 छात्र हुए सम्‍मानित

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के टॉप फाइव  छात्र-छात्राओं को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज के द्वारा सम्मानित किया गया.
 

Latehar: वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के टॉप फाइव  छात्र-छात्राओं को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज के द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी.

 

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आप सभी बच्चों ने अपने-अपने शिक्षकों माता-पिता, स्कूल, समाज और समस्त जिले को गौरवान्वित किया है. 
 
उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जिला और राज्य का मान बढ़ाने की बात कही. उप विकास आयुक्त ने छात्र-छात्राओं को और मेहनत कर सफलता अर्जित करने की नसीहत दी. 


उन्होंने कहा कि परीक्षा के साथ-साथ जीवन की परीक्षा में भी सफल हों, इसके लिए अच्छा चरित्र निर्माण करें. समाज के दायित्व को समझें और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सही निर्णय लें. अपनी रुचि को समझें और उस दिशा में आगे बढ़ें. 


सम्मान समारोह में रुपाली राज, सरस्वती विद्या मन्दिर लातेहार, रोशनी गुप्ता,सरस्वती विद्या मन्दिर लातेहार, तराना प्रवीण, प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग,चंदवा, आयुष राज, आर के हाईस्कूल बालूमाथ, पवन गंझू, अपग्रेडेड हाई स्कूल टोटीहेशला,बरियातू, अभिषेक कुमार,सरस्वती विद्या मन्दिर लातेहार को सम्मानित किया गया. 


यह सम्मान समारोह लातेहार में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया. मौके पर डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अलका हेम्ब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू के अलावा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, बच्चों के अभिभावक, स्कूल के शिक्षक और छात्रगण उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही