Search

 
 
 

लातेहार : मंदिर की सीढ़ियां तोड़ते हुए ट्रक सैलून में घुसा, बिजली सेवा बाधित

शहर के बीचो बीच स्थित प्राचीन काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.  रांची-मेदिनीनगर एनएच पर तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले मंदिर की सीढ़ियों को तोड़ा, फिर एक सैलून में जा घुसा.
 

Latehar :  शहर के बीचो बीच स्थित प्राचीन काली मंदिर के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.  रांची-मेदिनीनगर एनएच पर तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले मंदिर की सीढ़ियों को तोड़ा, फिर एक सैलून में जा घुसा. हालांकि गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. ट्रक ने मंदिर की सीढ़ियों के अलावा एक बिजली के खंभे को भी चपेट में ले लिया, जिससे मेन रोड और जुबली चौक क्षेत्र की बिजली सेवा बाधित है. 

 

मंदिर के पास हादसा होने से लोगों में रोष

 

बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ, वह स्थान प्राचीन काली मंदिर के समीप है, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का केंद्र माना जाता है. ऐसे पवित्र स्थल के पास इस तरह की दुर्घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.  स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में नो इंट्री लागू होने के कारण सभी भारी वाहन बाइपास से गुजरते हैं, लेकिन रात 9 बजे के बाद नो इंट्री हटने पर ये वाहन शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हैं.  कई बार चालक नशे की हालत में रहते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं. 

 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

 

स्थानीय लोगों की मानें तो यह पहली बार नहीं है जब ट्रक ने इस क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया हो. इससे पहले गया प्रसाद अग्रवाल की दुकान में भी एक ट्रक घुस गया था. इसी प्रकार र थाना चौक में भी एक ट्रक ने बिजली के कई खंभों को अपनी चपेट में ले लिया था. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि रात में भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण रखा जाए और नियमित जांच की व्यवस्था की जाए, ताकि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई हो सके.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही