Search

 
 
 

लातेहार : ट्रक चालक की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

जिले में एक ट्रक चालक की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या कर दी गयी है. यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पन्‍नाटांड़ पुलिस पिकेट के पास शनिवार की अहले सुबह घटी है. बरामद दस्तावेज के मुताबिक, मृतक की पहचान चंद्रभूषण मौवर के रूप में हुई है और वह हाउसिंग कॉलनी, आदित्‍यपुन-1, सरायकेला का निवासी था.
 

Latehar :  जिले में एक ट्रक चालक की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या कर दी गयी है. यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पन्‍नाटांड़ पुलिस पिकेट के पास शनिवार की अहले सुबह घटी है. बरामद दस्तावेज के मुताबिक, मृतक की पहचान चंद्रभूषण मौवर के रूप में हुई है और वह हाउसिंग कॉलनी, आदित्‍यपुन-1, सरायकेला का निवासी था.

सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था 

जानकारी के अनुसार, चंद्रभूषण मौवर पन्‍नाटांड़ पुलिस पिकेट के पास बेहोशी की हालत में पड़ा था. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बेहोशी की हालत में चंदवा सामुदायिक अस्‍पताल लायी. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया. रिम्‍स ले जाते समय अमझरिया घाटी के पास उसकी मौत हो गयी.  पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेज दिया है. वहीं पुलिस की सूचना पर चंद्रभूषण मौवर का बेटा लातेहार पहुंच चुका है. 

 

लूटपाट के इरादे से दिया गया होगा घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है. हत्‍या से पूर्व ट्रक पर हमला करने का भी प्रयास किया गया है. जिसकी वजह से ट्रक का शीशा टूट गया है. पुलिस ने कहा कि हत्‍या के कारणाें का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही