Search

 
 
 

लातेहार: घाटी में ट्रक पलटा, पति की मौत, पत्नी घायल

जिले के चंदवा चांपी लोहरदगा रोड में शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार इस सड़क पर डेढ़घाटवा घाटी में एक 12 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया.
 

Latehar : जिले के चंदवा चांपी लोहरदगा रोड में शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार इस सड़क पर डेढ़घाटवा घाटी में एक 12 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया.

 

जानकारी के अनुसार, कार में सवार दंपति चंदवा के नगर मंदिर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक उनके वाहन पर पलट गया, जिससे दोनों कार के भीतर दब गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची. हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को हटाकर दंपति को बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक पति की मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई मृतक की पहचान लोहरदगा के प्रकाश साहू के रूप में हुई है. उनकी पत्नी श्यामा प्यारी देवी को चंदवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही