Latehar : लातेहार पुलिस ने हथियार लहरा कर ग्रामीणों को डराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी धनंजय पांडेय और तल्केश्वर ठाकुर का नाम शामिल है. इस बात की जानकारी बालुमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने दी.
बालुमाथ थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चेताग पंचायत भवन के पास दो युवक हथियार लहराकर ग्रामीणों को डरा व धमका रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर छापामारी की गयी.
इस दौरान दोनों युवकों एक देसी पिस्तौल और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस ने बालुमाथ थाना में कांड संख्या 117/26 दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरूवार को जेेल भेज दिया है.

