Search

 
 
 

लातेहार : दो बाइक की आपस में भिड़ंत, महिला की मौत, तीन अन्य घायल

जिले के चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्‍कर में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान 65 वर्षीय आन किता गांव निवासी फूलमती देवी के रूप में की गयी है. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें से मनोज लोहरा (22 वर्षीय) नाम के युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना 11 जनवरी की देर शाम की बताई जा रही है.
 

Latehar :   जिले के चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइक की सीधी टक्‍कर में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान 65 वर्षीय आन किता गांव निवासी फूलमती देवी के रूप में की गयी है. इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें से मनोज लोहरा (22 वर्षीय) नाम के युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना 11 जनवरी की देर शाम की बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, गणपत लोहरा अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर बाइक से अपने घर चंदवा प्रखंड के आन किता गांव लौट रहे था. बाइक में गणपत लोहरा के अलावा अंशु लोहरा और उनकी दादी फूलमती देवी सवार थीं.

 

इसी दौरान चंदवा प्रखंड के भदईताड़ निवासी मनोज लोहरा (22 वर्षीय ) अपनी बाइक से चंदवा से घर की ओर जा रहे थे. तभी एकमहुआ पुल के समीप दोनों बाइक की सीधी टक्‍कर हो गयी. टक्कर में दोनों बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने फूलमती देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल मनोज लोहरा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

 

हादसे में गणपत लोहरा और अंशु लोहरा को भी चोटें आयी है, दोनों का इलाज चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. फूलमती देवी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही