Search

 
 
 

लातेहारः अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसपी को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग से एक काले रंग की बाइक (जेएच 19 बी-2838) पर सवार दो लोग अफीम लेकर बारियातू की ओर से आ रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व  में छापामारी टीम गठित कर वाहन चेकिंग शुरू की गई.
 

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात बठेठ में छापेमारी कर बाइक की डिक्कीa से दो किलो अफीम (गादा) जब्त किया. पुलिन ने अफीम ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. दोनों तस्करों को कागजी प्रक्रिया के बात बुधवार को जेल भेज दिया गया.


मिली जानकारी के अनुसार, एसपी को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग से एक काले रंग की बाइक (जेएच 19 बी-2838) पर सवार दो लोग अफीम लेकर बारियातू की ओर से आ रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व  में छापामारी टीम गठित कर वाहन चेकिंग शुरू की गई. इसी दौरान बाइक से दो लोग आते दिखायी दिये. पुलिस ने उन्हें  रोक कर तलाशी ली. बाइक की डिक्कीत से दो किलो अफीम (गाद) बरामद किया गया.


पुलिस ने बाइक पर सवार नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू (कोटनासेमर, बालुभांग) व तेतर गंझू (गुरुवे, बारियातू) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ बालूमाथ थाना में एनडीपीएस एक्ट  के तहत पलहे से मामला दर्ज है. छापेमारी में बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार, एएसआई छोटू पांडा व सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही