Search

 
 
 

Latehar : वज्रपात से दो युवकों की मौत, एक महिला झुलसी

: लातेहार समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का कहर जारी है. इस बीच मंगलवार की दोपहर 12 बजे अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है.
 

Latehar : लातेहार समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का कहर जारी है. इस बीच मंगलवार की दोपहर 12 बजे अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है.

 

पहली घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सुरली पंचायत बनहरदी गांव की है. यहां वज्रपात की चपेट में आने से उपेंद्र उरांव नामक (18 वर्षीय) युवक की मौत हो गयी. उपेंद्र अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. उपेंद्र की चाची सुनीता देवी ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था.

 

Uploaded Image

 

इसी दौरान हल्‍की बारिश के बीच तेज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सुनीता देवी ने बताया कि उपेंद्र को आनन-फानन में सदर अस्‍पताल लाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 

 

वहीं दूसरी घटना जिला मुख्‍यालय से सटे जालिम पंचायत की है. यहां मंगलवार को हुए वज्रपात में शिवनाथ उरांव नाम के युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह अपने खलों में हल चला रहा था. इसी क्रम में बारिश शुरू हो गयी और अचानक हुए वज्रपात की चपेट में वह आ गया. आनन फानन मे उसे सदर अस्‍पताल लाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव की है. यहां धनरोपणी के दौरान हुुुए वज्रपात में निर्मला देवी (24 वर्षीय) गंभीर रूप से झुलस गईं. उसे तत्काल लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव और जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव सदर अस्पताल पहुंचे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही