Search

लातेहारः नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक में जमीन सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में आवंटित नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक के लिए सेमरसोत गांव में मिट्टी सर्वे का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य एनएलसी कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सर्वे का विरोध किया और नारेबाजी की. उन्होंने ने कहा कि कोयला खनन के लिए कंपनी को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे.


सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव ने कहा कि ग्रामीणों का निर्णय है कि इस मुद्दे पर जब तक ग्रामसभा नहीं हो जाती, कंपनी को गांव में सर्वे करने नहीं दिया जायेगा. कंपनी जबरदस्ती दबाव बनाकर गांव में सर्वे का काम करा रही है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में  आता है. यहां पर पेसा अधिनियम लागू है. बिना ग्रामसभा के खनन कार्य नहीं किया जा सकता है.


सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने ग्रामीणों को आपसी समन्वय स्थाोपित कर समस्याि का हल निकालने का आग्रह किया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp