- बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में लांच हुआ जक्टोर
Ranchi: जब दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां भारतीय नागरिकों की प्राइवेसी को महज एक बिजनेस डील मानकर चल रही थीं, तब झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी तकनीकी गूंज उठी है जिसने सिलिकॉन वैली के समीकरण बदल दिए हैं. स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ZKTOR का उदय केवल एक ऐप की लॉन्चिंग नहीं है, बल्कि यह विदेशी कंपनियों द्वारा फैलाए गए 'डेटा उपनिवेशवाद' के जाल को काटने का एक सुनियोजित भारतीय अभियान है.
अदालत की दहलीज से बदलाव की आहट यह संयोग नहीं है कि ZKTOR की चर्चा उसी समय तेज हुई है. जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में विदेशी टेक दिग्गजों के डेटा मॉडल पर कड़ा प्रहार किया है. अदालत का यह स्पष्ट रुख कि "निजता मौलिक अधिकार है और इसे किसी बिजनेस मॉडल की बलि नहीं चढ़ाया जा सकता," उन कंपनियों के लिए खतरे की घंटी है जो भारत को सिर्फ एक डेटा-खदान समझती रही हैं.
अब तक जो विदेशी कंपनियां यूरोप में GDPR के भारी जुर्माने झेल रही थीं, भारत में वही कंपनियां बिना किसी जवाबदेही के काम कर रही थीं. ZKTOR इसी ऐतिहासिक शून्य को भरने के लिए सामने आया है. पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में इस सुपर ऐप की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हो चुकी है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ऐप कि लॉन्चिंग प्रस्तावित है.
ISRO मॉडल: कम लागत, विश्वस्तरीय सटीकता
ZKTOR के शिल्पकार सुनील कुमार सिंह ने इसे ISRO की कार्यप्रणाली पर ढाला है. जहां विदेशी प्लेटफॉर्म्स को चलाने के लिए अरबों डॉलर की फंडिंग झोंकी जाती है, वहीं ZKTOR ने साबित किया है कि भारतीय इंजीनियरिंग के दम पर उसी काम को 6 से 8 गुना कम लागत में किया जा सकता है. खास बात यह है कि सुनील कुमार सिंह ने किसी भी VC Funding या सरकारी मदद के बिना इसे पूरी तरह स्वायत्त रखा है, ताकि प्लेटफॉर्म का नियंत्रण हमेशा भारतीय हाथों में रहे.
डिजिटल मर्यादा का नया रक्षक
No-URL तकनीक AI और Deepfake के इस भयावह दौर में, जहां सोशल मीडिया पर महिलाओं की गरिमा सबसे अधिक खतरे में है, ZKTOR ने एक क्रांतिकारी No-URL Media Model पेश किया है. परंपरागत प्लेटफॉर्म्स के विपरीत, यहां कंटेंट का सार्वजनिक लिंक (URL) नहीं होता. जब लिंक ही नहीं होगा, तो कंटेंट की अवैध माइनिंग, डाउनलोडिंग और उसका AI के जरिए दुरुपयोग करना तकनीकी रूप से असंभव के करीब हो जाता है. विशेषज्ञ इसे महिलाओं की ‘Digital Dignity’ के लिए अब तक का सबसे ठोस सुरक्षा ढांचा मान रहे हैं.
फिनलैंड की धार और भारतीय संस्कार
सुनील कुमार सिंह के पास Finland की प्राइवेसी-फर्स्ट इंडस्ट्री का 20 साल का वैश्विक अनुभव है. उन्होंने यूरोप के कठोरतम मानकों को भारतीय आवश्यकताओं के साथ जोड़ा है. ZKTOR का Zero Knowledge Architecture यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी का मालिक भी चाहकर आपके निजी डेटा को नहीं देख सकता. यह भारत के DPDP कानून के भविष्य की एक झलक पेश करता है, जहां डेटा का मालिक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि यूजर खुद होता है.
दक्षिण एशिया: डेटा गुलामी से मुक्ति का मार्ग
ZKTOR का विजन केवल रांची या भारत तक सीमित नहीं है. इसकी मास-टेस्टिंग वर्तमान में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भी की जा रही है. यह पूरा क्षेत्र लंबे समय से विदेशी डेटा उपनिवेशवाद का शिकार रहा है. ZKTOR के माध्यम से रांची ने पूरे दक्षिण एशिया को डिजिटल आत्मनिर्भरता का एक नया रास्ता दिखाया है.
न्यायपूर्ण डिजिटल अर्थव्यवस्था यह प्लेटफॉर्म केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सम्मान भी देता है. Hyperlocal Operations के जरिए छोटे शहरों के युवाओं को रोजगार से जोड़ना और कंटेंट क्रिएटर्स को उनकी कमाई का सीधा 70 प्रतिशत हिस्सा देना, एक ऐसी न्यायपूर्ण Digital Economy की शुरुआत है जहां मुनाफा मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए है.
भविष्य का डिजिटल मानक
रांची से उठी यह पहल इस बात की तस्दीक करती है कि AI के युग में पुराने सुरक्षा मॉडल अब बेकार हो चुके हैं. भविष्य केवल Privacy and Data Safety by Design का है. ZKTOR ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब केवल डिजिटल दुनिया का बाजार नहीं रहेगा, बल्कि अब भारत ही डिजिटल दुनिया के नियम और सुरक्षा के नए प्रतिमान तय करेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment