Latehar : लातेहार में निकाय चुनाव के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रत्याशी पर मतदाताओं के बीच कथित रूप से पैसे बांटने का आरोप है.
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित प्रत्याशी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस दौरान उनकी गाड़ी की भी तलाशी ली गई, जिसमें से संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात कही जा रही है.
पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस ने प्रत्याशी को छोड़ दिया है. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा है कि जांच के बाद वार्ड प्रत्याशी पर कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment