Search

 
 
 

लातेहार: बिजली व्यावस्था नहीं सुधरने पर जन आंदोलन की चेतावनी

जिले के बरवाडीह प्रखंड में गरमी शुरू होते हुए बिजली संकट गहरा गया है. घंटों बिजली नहीं रहना, लो-वोल्टेरज और बार-बार ट्रिप कर जाना दिनचर्या बन गया है. बिजली की इस दुर्दशा से क्षेत्र का व्योवसाय ठप पड़ गया है. इसे देखते हुए व्यवसायिक संघ ने मोर्चा खोल दिया.
 

Latehar: जिले के बरवाडीह प्रखंड में गरमी शुरू होते हुए बिजली संकट गहरा गया है. घंटों बिजली नहीं रहना, लो-वोल्टेरज और बार-बार ट्रिप कर जाना दिनचर्या बन गया है. बिजली की इस दुर्दशा से क्षेत्र का व्योवसाय ठप पड़ गया है. इसे देखते हुए व्यवसायिक संघ ने मोर्चा खोल दिया. 

 


व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में सोमवार को स्थारनीय लोगों ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा है. संघ ने कहा कि अगर 48 घंटों के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा. 


लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो रहे हैं. छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही