Search

 
 
 

लातेहार : महिला की गोली मारकर हत्‍या, घर से 200 मीटर दूर खेत पर मिला शव

सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला ग्राम में एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. घटना सोमवार की देर रात की है. मृतका की पहचान सत्‍येंद्र उरांव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गयी है.
 

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला ग्राम में एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. घटना सोमवार की देर रात की है. मृतका की पहचान सत्‍येंद्र उरांव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गयी है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सुलेखा का शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत में देखा और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेज दिया.

 

महिला की इस प्रकार हत्‍या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

 

 परिजनों का कहना है कि सुलेखा घर से दूर खेत में चटाई बिछाकर किसी को खाना खिलाने गयी थी. तभी अज्ञात अपराधियों ने उसके सिर पर गोली मारकर हत्‍या कर दी. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही