Search

लातेहार: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कल ही चेन्नई से वापस आया था घर

Latehar: लातेहार-बालुमाथ सड़क मार्ग में रेहड़ा पावर ग्रीड के पास एक अनियंत्रित सवारी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवक अपनी बाइक से लातेहार जा रहा था. जानकारी के अनुसार सासंग ग्राम निवासी अफसर अंसारी (31) पिता-अंजर अंसारी बैंक के किसी काम से बाइक से लातेहार जा रहा था. इसी दौरान बानपुर के रेहड़ा पावर ग्रीड के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. 

 

इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थायनीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए कार से अस्प ताल पहुंचाया. जहां  डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक चेन्नसई में बिल्डिंग लाइन में ठेकेदारी का काम करता था. वह शब-ए-बारात पर्व पर चेन्नई से घर आया था. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp