Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में गठित टीम ने बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज रोड पर मुरपा के हहारो नदी के पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार युवक आते दिखाई पड़ा. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस को यह सफलता मिली है. एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में गठित टीम ने बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज रोड पर मुरपा के हहारो नदी के पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.


बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार युवक आते दिखाई पड़ा. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. टीम ने उसका पीछा किया और खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुदामा कुमार यादव, पता केरी मुरपा बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए हथियार व बाइक जब्त कर ली है.

 


थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि युवक कोयला व बालू चोरी जैसे अवैध कार्यों में लिप्त रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के अलावा मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग, एसआई देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही