Search

 
 
 

Latehar News : नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी राजीव रंजन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
 

Latehar : सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी राजीव रंजन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. 

 

रंजन ने धर्मपुर चौक से थाना चौक व चटनाही रोड तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान अतिक्रमण कर सड़कों में रखे गए या बेचे जा रहे सामनों से, जिससे आवागमन बाधित हो रही है उसे जब्त किया गया. 

 

रंजन ने भविष्य में सड़क के किनारे किसी प्रकार का सामान रखकर नहीं बेचने का निर्देश दिया.उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सड़क किनारे अनावश्यक सामान नहीं बेचने और जाम की स्थिति नहीं पैदा करने की अपील की है. कहा ऐसा करने पर नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड सुपरवाइजर रणधीर कपूर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर इत्यादि उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही