New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के आह्वान पर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने, उन पर वाटर कैनन के इस्तेमाल का मामला आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.
खबर है कि याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगी है. SC ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी अर्जेंट याचिका सुनने से इनकार कर दिया. दरअसल याचिका दायर करने वाले वकील ने गुहार लगाई थी कि कोर्ट पुलिस द्वारा हमला किये जाने के वीडियो देखे और इस मामले में खुद संज्ञान ले.
याचिकाकर्ता की दलील पर CJI सूर्यकांत ने कहा, कोर्ट के पास वीडियो देखने का टाइम नहीं है. इस क्रम में वकील को सलाह दी कि वह कोर्ट का समय बर्बाद न करे. साथ ही अपना समय भी बर्बाद न करे.
यह मामला सुर्खियों में उस समय आया,जब याचिकाकर्ता वकील ने सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस हिंसा का जिक्र किया. आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर सख्ती की. कहा कि इसके कई वीडियो मौजूद हैं.
इस क्रम में उन्होंने् कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि CJI खुद वीडियो देखें और सुओ मोटो संज्ञान लें. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील को टोकते हुए कहा कि कोर्ट को वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि कोर्ट के पास इतना समय नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment