Search

 
 
 

'लहू बोलेगा' के 40 दिवसीय समाज सुधार अभियान का शुभारंभ

Ranchi News: 40 दिवसीय अभियान के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं रोजगार काउंसिलिंग, आरटीआई-आरटीई वर्कशॉप, सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यशाला और समाज सुधारकों के जीवन एवं योगदान पर कार्यक्रम शामिल हैं.
 
संस्था के सदस्य

Ranchi News: शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सद्भाव और समाज कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'लहू बोलेगा' रक्तदान संगठन की ओर से 40 दिवसीय समाज सुधार अभियान की शुरुआत हुई. 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन 'एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की वैचारिक विरासत: हमलोग और सरकार' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई.

इसे भी पढ़ें:

परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद अहमद खान और मौलाना अबुल कलाम आजाद दोनों ने समाज और राष्ट्र निर्माण में आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और आपसी भाईचारे को महत्वपूर्ण माना था. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के साथ-साथ सरकारें भी उनके विचारों को पूरी तरह धरातल पर उतारने में नाकाम रही हैं. वक्ताओं ने कहा कि आज भी इन दोनों महान व्यक्तियों के विचार प्रासंगिक हैं. समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सोच और आदर्शों को अपनाने की जरूरत है.

 

18 दिसंबर को होगा अभियान का समापन

40 दिवसीय अभियान के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं रोजगार काउंसिलिंग, आरटीआई-आरटीई वर्कशॉप, सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यशाला और समाज सुधारकों के जीवन एवं योगदान पर कार्यक्रम शामिल हैं. इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया जाएगा. विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही