Search

 
 
 

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेखौफ- शेफाली गुप्ता

राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई. RIMS की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने यह टिप्पणी की है.
 

Ranchi : राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई. RIMS की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने यह टिप्पणी की है.उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है. अपराधियों हौसले बुलंद है. अपराधियों के कानून से डर नहीं लगता है. RIMS की छात्रा के साथ हुई घटना से इस बात की पुष्टि होती है कि राजधानी में छात्राएं सुरक्षित नहीं है.

 

छात्राएं अगर राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का अंदाज लगाया जा सकता है. राजधानी मे RIMS की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना कमजोर पुलिसिंग का परिणाम है.

 

उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ ट्रायल को जल्द पूरा कर दंडित कराने की मांग की है. ताकि अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो सके. साथ महिलाओँ की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही