Search

 
 
 

गाड़ियों की खरीद से नहीं, सख्त कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था: अजय साह

झारखंड सरकार पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों को खरीदने का निर्णय लिया है. सरकार के इस निर्णय पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले को दिखावटी और प्रतीकात्मक राजनीति बताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है
 

Ranchi: झारखंड सरकार पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों को खरीदने का निर्णय लिया है. सरकार के इस निर्णय पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले को दिखावटी और प्रतीकात्मक राजनीति बताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, लेकिन सरकार अपराध नियंत्रण के बजाय प्रचार और फोटो सेशन में व्यस्त है.

 

अजय साह ने कहा कि जब राज्य में पीसीआर वैन पर अवैध बालू और कोयला ढोने वाले ट्रकों से वसूली के आरोप लगते रहते हों, तब केवल नई गाड़ियां खरीदने से कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसे मामलों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. धनबाद में एक रेस्टोरेंट मालिक को रंगदारी से परेशान होकर राज्य छोड़ना पड़ा. वहीं राजधानी रांची में दिनदहाड़े रेस्टोरेंट के अंदर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली धमकियां भी यह दिखाती हैं कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग भी कई बार अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आधार पर होती है. उन्होंने कहा कि जेलों में भी हाई-प्रोफाइल कैदियों को वीआईपी सुविधाएं मिलने और अंदर से वीडियो सामने आने से व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं.

 

अजय साह ने कहा कि भाजपा पुलिस को आधुनिक संसाधन देने के पक्ष में है, लेकिन केवल गाड़ियों की खरीद से कानून व्यवस्था मजबूत नहीं होगी. उन्होंने राज्य सरकार से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही