Search

 
 
 

वकील मनोज टंडन की कार छोड़ने के लिए HC ने दोपहर साढ़े 4 बजे तक का दिया समय

वकील मनोज टंडन की कार छोड़ने मामले में हाई कोर्ट  में दोपहर 2:15 बजे सुनवाई हुई. कन्या मूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने थाना प्रभारी को मनोज टंडन की कार छोड़ने के लिए 4:30 बजे तक का समय दिया.
 
  • रांची एसपी, थाना प्रभारी डोरंडा कोर्ट में हाजिर

Ranchi : वकील मनोज टंडन की कार छोड़ने मामले में हाई कोर्ट  में दोपहर 2:15 बजे सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने थाना प्रभारी को मनोज टंडन की कार छोड़ने के लिए आज दोपहर 4:30 बजे तक का समय दिया.

 

दोपहर सवा दो बजे सुनवाई के दौरान रांची एसपी, डोरंडा थाना इंचार्ज दीपिका प्रसाद हाई कोर्ट में हाजिर हुए थे. कोर्ट ने कहा कि मामले में हाइकोर्ट के 26 फरवरी के आदेश से संबंधित सरकार की हस्तक्षेप याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट मेंशन स्वीकार नहीं हुआ. 

 

इधर, सरकार की ओर से 10 दिन तक का समय मांगा गया, ताकि सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष रखा जा सके. सरकार की ओर से तीन दिन का समय अनुसंधान पूरा करने के लिए मांगा गया. कोर्ट ने कहा की आज दोपहर 4:30 तक अगर मनोज टंडन की गाड़ी नहीं छुटी तो हाई कोर्ट इस मामले में शनिवार को भी  बैठ सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही