Ranchi News : चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह और साला रंजीत कुमार सिंह ने ईडी से 20-20 दिन का समय मांगा है. विश्व विजय को 25 अगस्त और रंजीत सिंग को 24 अगस्त को हाजिर होना था. लेकिन दोनों में से कोई ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ और ईडी को पत्र भेज कर 20-20 दिन का समय मांगा है.
विश्व विजय सिंह और रंजीत कुमार सिंह ने दूसरी बार ईडी से समय मांगा है. इससे पहले दोनों ने एक-एक महीने का समय मांगा था. लेकिन ईडी ने इनके आवेदनों पर विचार करने के बाद एक-एक सप्ताह का समय दिया था. समय मांगने के लिए इन दोनों ने मां और भाई की बीमारी का हवाला दिया था.
जबकि छापेमारी के दौरान एक ने 10 साल से मां से मुलाकात और बात नहीं होने की जानकारी दी थी. एक ने भाई से साथ रिश्ता खराब होने की बात कही थी. वह यह बताने में असमर्थ था कि उसका भाई क्या करता है और उसके कितने बच्चे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

