Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला घोटाला में एलबी सिंह से ईडी कार्यालय में पूछताछ जारी

Ranchi: धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ हो रही है. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह आज पूछताछ के लिए हाजिर हुआ है. ईडी ने कोयला घोटाले में छापेमारी के बाद कुछ कोयला व्यापारियों से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर एलबी सिंह को नोटिस जारी किया था.

पहली बार नोटिस मिलने के बाद एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था. इसके बाद ईडी ने उसे नौ मार्च को हाजिर होने के लिए समन जारी किया था. इस समन के आलोक में वह आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर हुआ. उसके हाजिर होने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने कोयला घोटाल और उसके व्यापारिक गतिविधियों के सिलसिले में पूछताछ शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही