Search

 
 
 

तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे विवाद : पुलिस जवान के अपहरण व हथियार छीनने के आरोप में ग्रामीणों पर FIR

तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे विवाद में लातेहार थाने में 300-400 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें 71 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
 
पुलिस-ग्रामीण विवाद की सूचना पर गांव पहुंची थी पुलिस की टीम

Ranchi :  तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे विवाद में लातेहार थाने में 300-400 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें 71 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

 

थाना प्रभारी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में ग्रामीणों पर हथियार से लैस होकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अलावा अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं. ग्रामीणों पर पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला करने, जवान का अपहरण करने और उसका हथियार छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं.

 

प्राथमिकी में ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी पर दवाब बनाकर मनमुताबिक तथ्य लिखकर उस पर हस्ताक्षर कराने का आरोप भी लगाया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि घटना के दिन ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों पर जवान के अपहरण करने और हथियार छीनने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया.

 

बाद में जिला परिषद के सदस्य के सामने पुलिस ने एक दीवार के पास से जवान का पड़ा हुआ हथियार उठाया. ग्रामीणों के साथ हुए विवाद में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सादे कागज पर कार्रवार्ई नहीं करने का बात लिख कर दी थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही