Search

 
 
 

कोल ब्लॉक सर्वे विवाद में जवान का हथियार छूटने के बाद गांव में पुलिस का हंगामा

लातेहार में तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच उभरे विवाद के दौरान गांव में नशे में धुत जवन का हथियार छूट गया.
 

Ranchi/Latehar :  लातेहार में तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच उभरे विवाद के दौरान गांव में नशे में धुत जवन का हथियार छूट गया.

 

इसके बाद पुलिस ने जवान को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया.

 

 

 

Uploaded Image

 

बिना ग्राम सभा अनुमति ड्रोन सर्वे को लेकर हुआ विवाद

लातेहार जिले का तुबिद कोल ब्लॉक दामोदर वैली कॉरपोरेशन(DVC) को आवंटित है. कल ड्रोन के सहारे कोल ब्लॉक का सर्वे किया जा रहा था. इस पर ग्रामीणों ने यह कहते हुए आपत्ति जतायी कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना सर्वे का काम क्यों किया जा रहा है. 

 

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ड्रोन का डिवाइस ले लिया. इसके बाद कंपनी ने पुलिस से इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने पर पुलिस कैमा गांव पहुंची और हरेंद्र उरांव को पकड़ कर अपने साथ ले गयी. 

 

हालांकि ड्रोन का डिवाइस लेने के बाद पुलिस ने हरेंद्र को छोड़ दिया.  ग्रामीणों के कहना है कि हरेंद्र को पकड़ने आयी पुलिस टीम के एक जवान टीम से अगल हो गया. वह नशे में धुत था. 

 

 

 

Uploaded Image

 

हरेंद्र को पकड़ने गई टीम का एक जवान गायब पाये जाने के बाद पुलिस की टीम दोबारा गांव पहुंची. ग्रामीणों पर जवान को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प हुई. 

 

हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने जवान द्वारा छोड़े गये राइफल को ग्रामीणों और जिला परिषद सदस्य की उपस्थिति में छुटे हुए स्थान से उठाया. पुलिस ने ग्रामीणों को राम किशोर उरांव नामक जवान का हथियार सही सलामत पाने की बात लिख कर दी.

 

साथ ही हरेंद्र उरांव के साथ किसी तरह की अनहोनी होने पर प्रशासन और कंपनी के लोगों के जिम्मेवार होने का लिखित आश्वासन दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही