Search

 
 
 

डेढ़ घंटे से बंद पड़ा है प्रत्याशियों व एजेंट के लिए CCTV लाइव कक्ष का LCD

Ranchi: नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर में होगा. इसके लिए बैलेट पेपर बॉक्स को देखने के लिए प्रत्याशियों और एजेंट के लिए सीसीटीवी लाइव कक्ष बनाए गए हैं. लेकिन यहां लगा सीसीटीवी पिछले डेढ़ घंटे से बंद पड़ा है.
 

Ranchi: नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर में होगा. इसके लिए बैलेट पेपर बॉक्स को देखने के लिए प्रत्याशियों और एजेंट के लिए सीसीटीवी लाइव कक्ष बनाए गए हैं. लेकिन यहां लगा सीसीटीवी पिछले डेढ़ घंटे से बंद पड़ा है. इसे लेकर प्रत्याशियों और एजेंट ने शिकायत की है.

 

जानकारी के अनुसार, चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए CCTV LIVE डिस्प्ले सिस्टम में दोपहर करीब 1:15 बजे से तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लाइव प्रसारण बाधित हो गया.

Uploaded Image


बताया जा रहा है कि लगभग एक घंटा पंद्रह मिनट से सिस्टम बंद है. इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी बताई गई है. हालांकि  इतने महत्वपूर्ण समय पर निगरानी प्रणाली का ठप हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.


चुनाव जैसे संवेदनशील प्रक्रिया में सीसीटीवी लाइव मॉनिटरिंग को पारदर्शिता का मजबूत आधार माना जाता है. ऐसे में इसका बाधित होना मतदाताओं और प्रत्याशियों के बीच शंका की स्थिति पैदा कर सकता है.


मामले को लेकर प्रशासन से आग्रह किया गया है कि तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करते हुए CCTV LIVE सिस्टम को अविलंब बहाल किया जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही