Search

 
 
 

अंडमान-निकोबार के समुद्र में पवन हंस का हेलिकॉप्टर  क्रैश, सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

इस खबर से पहसे झारखंड से भी खबर आयी कि रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश कर गयी. एयर एंबुलेंस पर एक मरीज समेत सात लोग सवार थे. दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी.
 

New Delhi :  अंडमान-निकोबार के मायाबंदर के पास समुद्र में सरकारी हेलिकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस के एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर आयी है.


जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने अंडमान और निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम से मंगलवार सुबह 8.45 बजे उड़ान भरी थी. वह 9.30 बजे क्रैश होकर समुद्र में गिर गया. 


हेलिकॉप्टर में दो पायलट और पांच यात्री जिनमें 3 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल थे, सवार थे. अच्छी बात यह रही कि  सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है. सभी को मायाबंदर के आरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


नागरिक उड्डयन विभाग के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने समुद्र में क्रैश लैंडिंग की.


इस खबर से पहसे झारखंड से भी खबर आयी कि  सोमवार रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश कर गयी. एयर एंबुलेंस पर एक मरीज समेत सात लोग सवार थे. दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही