Search

 
 
 

नेता प्रतिपक्ष का आरोप: म्यूटेशन में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर जमीन म्यूटेशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारभूमि पोर्टल के डाटा को स्टेट डाटा सेंटर में ट्रांसफर करने के बाद भी आवेदन खोलने में 15-20 मिनट का समय लग रहा है,
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर जमीन म्यूटेशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारभूमि पोर्टल के डाटा को स्टेट डाटा सेंटर में ट्रांसफर करने के बाद भी आवेदन खोलने में 15-20 मिनट का समय लग रहा है, जो बाबुओं की कारस्तानी का परिणाम है.


मरांडी ने मुख्यमंत्री से नए नियम बनाने की मांग की


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रांची जिले में म्यूटेशन के लगभग 18,000 मामले लंबित हैं. मरांडी का आरोप है कि यह स्लो इंटरनेट के कारण नहीं, बल्कि सीओ और बाबुओं की घूसखोरी के कारण है. उन्होंने मुख्यमंत्री से नए नियम बनाने की मांग की है, जिसमें पुश्तैनी जमीनों का बंटवारा गोतिया के साथ-साथ सरकारी हकदारों के बीच भी किया जा सके. उनका तर्क है कि इससे काला धन वैध हो जाएगा और गरीब जनता को म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही