Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के दिग्गज उद्यमियों ने एक्सलर्स को बताये स्टार्टअप के गुर

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जीएम) बैच 2022-23 की ओर से शनिवार को आफ लाइन मोड में इंजेनियम 3.0 का आयोजन किया गया. इसमें एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों को देश विभिन्न इण्डस्ट्रीज के दिग्गज उद्यमियों ने स्टार्टअप से जुड़ी बारीकियों को बताया. इस कॉन्क्लेव की थीम “स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतियोगिता” रही. कार्यक्रम का एक्सएलआरआई के ई-सेल से जुड़े सौरभ कोठारी, अपराजिता चौधरी, आकाश राज शुक्ला, दिलप्रीत कौर, शिवांक चौधरी, सुरभि सिन्हा, उर्वशी कौल और एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों ने संचालन किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-100-animal-hospitals-will-be-upgraded-to-model-animal-hospital/">झारखंड

के 100 पशु अस्पतालों को अपग्रेड कर बनाया जाएगा मॉडल एनिमल हॉस्पिटल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/XLRI-1.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> कार्यक्रम के दौरान इंजेनियम स्टार्टअप यात्रा, सफलता की कहानियां, कुछ प्रमुख स्टार्ट-अप द्वारा अपनाए गए मार्ग, और दुनिया के यूनिकॉर्न बनने के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों से निबटे के तरीकों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही कई केस स्टडी भी प्रस्तुत किये गये. एक्सएलआरआई के प्रो कनक राज ने कहा कि स्टार्टअप प्रतिस्पर्धी बाजारों में नवाचार और नए बाजारों / उत्पादों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे बाजारों को गतिशीलता प्रदान करते हैं और उपभोक्ता कल्याण को बढ़ाने के लिए अधिक कुशल तरीके प्रदान करते हैं. इसे भी पढ़ें : पारा">https://lagatar.in/fifth-day-of-fast-unto-death-of-mercury-medical-personnel-4-admitted-one-serious-met-irfan-ansari/">पारा

चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का पांचवा दिनः 4 भर्ती, एक गंभीर, मिले इरफान अंसारी
इससे पूर्व कॉन्क्लेव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और निदेशक फादर जार्ज द्वारा उद्घाटन भाषण से हुई. इसके बाद डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस डोनाल्ड डिसिल्वा ने अपने विचार रखे. इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में वाधवानी उद्यमी व वाधवानी फाउंडेशन के ईवीपी राजीव वारियर ने “स्टार्टअप इकोसिस्टम में बिजनेस स्कूल की भूमिका” पर विस्तृत चर्चा की. मुख्य वक्ता नो ब्रोकर डॉट कॉम के सह संस्थापर सौरभ गर्ग ने “2023- स्टार्ट अप ऑर नॉट टू स्टार्ट अप” विषय पर अपने विचार रखे. ऑफ बिजनेस के संस्थापक प्रत्यूष नल्ला, बौल्ट ऑडियो के संस्थापक वरुण गुप्ता ने “इंडियन स्टार्ट-अप- ग्लोबल लीडर बनने के लिए रोडमैप” पर पहली-परिचर्चा की. इसके अलावा कोलकाता वेंचर्स के प्रबंध निदेशक एवेलो रॉय और जेटवर्क के संस्थापक विशाल चौधरी भी अपनी बातें रखी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-raid-motilal-restaurant-two-arrested-with-brown-sugar/">जमशेदपुर

: मोतीलाल रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
इसके बाद महिला उद्यमियों ने “उद्यमिता और सामाजिक प्रभाव” पर चर्चा की. इसमें ग्रेट प्लेस टू वर्क एट इंडिया की सीईओ और सीरियल एंटरप्रेन्योर यशस्विनी रामास्वामी, एक्सप्रेस अर्थ डिजिटल सर्विसेज एंड एमफ्लाई सर्विसेज की संस्थापक और प्रबंध निदेशक बसुधा श्रीवास्तव, नमक की सह-संस्थापक उदिता पाल और कॉफीमग डॉट एआई की सह-संस्थापक व जीवनसाथी डॉट कॉम की पूर्व सह संस्थापक दीप्ति टंडन ने शिरकत की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही