Latehar News: विधानसभा की याचिका समिति की बैठक गुरूवार को परिषदन भवन के सभागार में समिति के सदस्यस सह बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो व मांडू विधायक निर्मल महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित याचिकाकर्ताओं की शिकायतों व मामलों की जानकारी ली. समिति ने स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता, राजस्व, खनन, कृषि, आपूर्ति सहित अन्य विभागों अंतर्गत संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों से उनके अपने विभागों की जानकारी ली. समिति ने योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन, आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया.
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने समिति को जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा नियमानुसार कार्य किया जा रहा है.
समिति के सदस्यों ने सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डीएलओ, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडां, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

