Search

 
 
 

SIR और चुनाव आयोग की भूमिका पर 23 पार्टियों का पत्र CJI सूर्य कांत को

SIR को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन लगातार निशाना साध रहा है.कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल SURE (सॉलिडैरिटी, यूनिटी और रेजिस्टेंस - एकजुटता, एकता और प्रतिरोध) के सिद्धांत पर मजबूती से कायम हैं.
 

NewDelhi : 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद द्वारा आज मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत को SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों की ओर ध्यान दिलाते हुए एक पत्र भेजा है.

 

SIR को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन लगातार निशाना साध रहा है.कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल SURE (सॉलिडैरिटी, यूनिटी और रेजिस्टेंस - एकजुटता, एकता और प्रतिरोध) के सिद्धांत पर मजबूती से कायम हैं.

 

 
कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इसी माह 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई था. 21 राजनीतिक दलों के नेताओं और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था. बैठक में मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया गया था. पत्र भेजने का मकसद चुनाव आयोग द्वारा कराया जा रहा एसआईआर सहित चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करना था.

 

जयराम रमेश ने लिखा कि इसी फैसले के तहत, आज 30 जून को CJI को  संयुक्त पत्र भेज दिया गया है. इस पत्र पर अब 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय के हस्ताक्षर हैं.आठ जून की बैठक में शामिल राजनीतिक दलों ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी –अपनी चिंता जताई थी.

 

खबर है कि बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी थी.इसमें वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR),  जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, महंगाई, बेरोजगारी और विदेश नीति पर सरकार का घेराव करना शामिल था. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी. 

 
   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही