Search

 
 
 

LIC ने अडानी पोर्ट्स के 5000 करोड़ के लोन बॉन्ड खरीदे, कांग्रेस का तंज, एलआईसी मोदी मित्र बीमा बन चुका है

कांग्रेस ने कहा, खबर है कि LIC ने आम लोगों की गाढ़ी कमाई के 5,000 करोड़ रुपए एक झटके में अडानी के हवाले कर दिये हैं, ताकि वो धंधा बढ़ाकर अपना कर्ज उतार सके.
 

New Delhi :  LIC द्वारा अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के 5000 करोड़ के लोन बॉन्ड खरीदे गये हैं. इस खबर के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हो गये है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि LIC को कभी आम आदमी का जीवन रक्षक कहा जाता था, लेकिन आज यह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का जरिया बन चुकी है.

 

 

कांग्रेस ने कहा, खबर है कि LIC ने आम लोगों की गाढ़ी कमाई के 5,000 करोड़ रुपए एक झटके में अडानी के हवाले कर दिये हैं, ताकि वो धंधा बढ़ाकर अपना कर्ज उतार सके. ये पैसा आपका(जनता) है, आपके खून-पसीने की कमाई है, जिसे नरेंद्र मोदी के मित्र अडानी पर लुटाया जा रहा है. कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पॉलिसी लेता है, ताकि मुसीबत के समय वो पैसे उसके काम आ सकें.

कांग्रेस ने कहा, लेकिन सच्चाई यही है कि LIC अब जीवन बीमा नहीं, मोदी मित्र बीमा  बन चुका है. कांग्रेस ने लिखा कि आपकी कमाई और उम्मीद किसी और के लिए बिजनेस मॉडल बन गयी है. कांग्रेस ने पूछा कि  LIC में जमा लोगों की कमाई किसके कहने पर अडानी को दी गयी? जनता की कमाई एक अमीर उद्योगपति को बचाने में क्यों खर्च की जा रही है?

 

पिछले दिनों खबर आयी थी कि देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की 5,000 करोड़ रुपये की लोन बॉन्ड (NCD) पूरी खरीद ली है.  यह बॉन्ड गुरुवार को जारी हुए हैं. इसकी अवधि 15 साल है. इसमें निवेशक को सालाना 7.75% का ब्याज (कूपन रेट) मिलेगा. यह  अडानी ग्रुप  द्वारा हाल के महीनों में जारी किया गया सबसे लंबी अवधि का घरेलू बॉन्ड है.

 

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार  LIC इस बॉन्ड के एकमात्र खरीदार है. LIC के पास पहले से ही अडानी पोर्ट्स की 8.06 फीसदी  हिस्सेदारी है. खबर है कि इस बॉन्ड से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी नये निवेश सहित  पुराने कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी.    

 

एक ब्रोक्रेज फर्म के एक बॉन्ड एक्सपर्ट ने अनुसार इस डील से पता चलता है कि LIC कॉरपोरेट बॉन्ड्स में बड़ा निवेश कर रही है. जानकारी के अनुसार FY25 के अंत तक LIC ने कॉरपोरेट बॉन्ड्स में 80,000 करोड़ रुपये लगाये थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही