Search

खूंटी में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रहे किसान की मौत

Khunti: खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के हुसीर पंचायत अंतर्गत मुनगा टोली, रोन्हे गांव निवासी 52 वर्षीय निस्तार टोपनो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रविवार रात वह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान बारिश की संभावना को देखते वे घर लौटने लगे.
 
बताया जा रहा है कि घर लौटने के क्रम में ही आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल, तोरपा पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. उनका कहना है कि निस्तार टोपनो परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी असमय मौत के सामने  आर्थिक संकट आ गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही