Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में वज्रपात का कहर: बेटे की मौत, पिता झुलसे, मवेशी भी मारे गए

जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह गांव में शुक्रवार देर शाम आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय कन्हैया राय की मौत हो गई, जबकि उनके पिता मोतीलाल राय गंभीर रूप से झुलस गए. उनका इलाज गांव में ही चल रहा है. शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
Advertisement
Advertisement

Dumka : जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह गांव में शुक्रवार देर शाम आसमानी बिजली गिरने से 35 वर्षीय कन्हैया राय की मौत हो गई, जबकि उनके पिता मोतीलाल राय गंभीर रूप से झुलस गए. उनका इलाज गांव में ही चल रहा है. शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

 

मृतक की बड़ी बहन पार्वती राय ने बताया कि घटना के समय पिता और भाई घर में बैठे थे. इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई और घर में रखी सरसों भींगने लगी. पिता के कहने पर कन्हैया सरसों को ढंकने लगे, तभी अचानक ठनका गिर गया और वे उसकी चपेट में आ गए.

 

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में कन्हैया को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं मोतीलाल राय का इलाज गांव में ही किया जा रहा है.

 

इसी क्षेत्र के एक अन्य गांव में भी वज्रपात की घटना हुई, जहां घर में मौजूद छह लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन दो मवेशियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कन्हैया राय अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही