Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस : चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए होगी सीमित विभागीय परीक्षा

झारखंड पुलिस विभाग में चतुर्थवर्गीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुलने वाला है. इन कर्मचारियों को अब सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अगले पद पर पदोन्नत होने का अवसर मिलेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड पुलिस विभाग में चतुर्थवर्गीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुलने वाला है. इन कर्मचारियों को अब सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अगले पद पर पदोन्नत होने का अवसर मिलेगा. यह पहल नए नियमों के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य कर्मियों को आगे बढ़ने का अवसर देना और विभागीय मनोबल को मजबूती देना है. 

 

50% पद विभागीय कर्मियों के लिए होंगे आरक्षित

नए नियम के अनुसार, पुलिस ट्रेड में कुल रिक्त पदों में से 50% पदों पर सीधी बहाली होगी, जिसकी परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी. वहीं शेष 50% पद विभाग के वर्तमान चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे. इन आरक्षित पदों के लिए वही कर्मचारी आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने कम से कम 10 वर्षों की सेवा पूरी कर ली हो.

 

डीजीपी की समिति करेगी परीक्षा आयोजन

चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हर साल झारखंड पुलिस के डीजीपी द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा. समिति यह सुनिश्चित करेगी कि योग्य और अनुभवी कर्मियों को प्रमोशन का निष्पक्ष अवसर मिले.

 

जब तक पद समाप्त नहीं होंगे, तब तक होगी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा

सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक पुलिस विभाग में चतुर्थवर्गीय ट्रेड कर्मियों के पद पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाते. इन पदों का समाप्त होना कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति या पदों की समाप्ति के चलते हो सकता है. एक बार जब चतुर्थवर्गीय पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे, तो इन पदों पर पूरी तरह से सीधी बहाली की जाएगी. यह पहल न केवल चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी बल्कि विभाग में अनुभव और दक्षता को भी महत्व देगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही