Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक में लिंगायत संत का शव पंखे से लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा, ब्लैकमेल किया जा रहा है…

Bengaluru : कर्नाटक के रामनगर में एक लिंगायत संत की मौत की खबर सामने आयी है. कुदुर पुलिस ने जानकारी दी है कि कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत का शव 24 अक्टूबर को मठ के पूजाघर में मिला है. संत का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका मिला है. संत की मौत की किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस का मानना है कि संत को ब्लैकमेल किया जा रहा था. मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा. इसे भी पढ़ें : डेढ़">https://lagatar.in/whatsapp-service-halted-for-one-and-a-half-hours-restored-users-are-happy/">डेढ़

घंटे ठप रही WhatsApp की सेवा बहाल, मैसेज न आ रहे थे, न जा रहे थे , यूजर्स की जान में जान आयी

कुछ लोग संत को मठ से हटाना चाह रहे थे

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है. जिनकी लाश मिली है, उनका नाम बसवलिंगेश्वर स्वामी था. वह कंचुगल मठ के प्रमुख संत थे. खबरों के अनुसार पुलिस स्वामी के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है. पुलिस को संत के शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि सुसाइड पेज में उन्होंने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. सुसाइड नोट में उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है. सुसाइड नोट से यह जानकारी सामने आयी है कि कुछ लोग संत को मठ से हटाना चाह रहे थे. इसे भी पढ़ें :  बाजार">https://lagatar.in/customers-living-away-from-the-market-returned-loudly-this-year-the-festival-sales-figure-will-cross-1-lakh-50-thousand-crores-cait/">बाजार

से दूर रहने वाले ग्राहक जोर-शोर से लौटे, इस वर्ष त्योहारों पर बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार करोड़ के पार होगा : CAIT

25 सालों से कंचुगल मठ के मठाधीश थे

जानकारी के अनुसार बसवलिंगेश्वर स्वामी 25 सालों से कंचुगल मठ के मठाधीश थे. उन्होंने 1997 में इसकी जिम्मेदारी संभाली थी. बताया जा रहा है कि सोमवार को काफी देर तक बसवलिंगेश्वर ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला. वह फोन का जवाब भी नहीं दे रहे थे. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था. संत का शव पंखे में लगे फंदे से लटक रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही