Search

 
 
 

शराब घोटाला : पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ईडी ने शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ शुरू कर दी है. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह निर्धारित समय पर ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू की. छह जुलाई को इसी मामले में उनके बेटे से ईडी ने पूछताछ की थी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ईडी ने शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ शुरू कर दी है. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह निर्धारित समय पर ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू की. छह जुलाई को इसी मामले में उनके बेटे से ईडी ने पूछताछ की थी. 

 

योगेंद्र तिवारी से जुड़े शराब घोटाले के मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजकर 30 जून को बुलाया था. लेकिन उन्होंने पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचने के बदले तीन सप्ताह का समय मांगा था. ईडी ने उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद एक सप्ताह का समय दिया और सात जुलाई को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही