Search

 
 
 

शराब घोटाला: नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह का वारंट जारी, कभी भी हो सकती है अरेस्टिंग

शराब घोटाला की जांच कर रही एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया है.
 

Ranchi: शराब घोटाला की जांच कर रही एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया है. कांड संख्या 9/2025 की जांच कर रहे अधिकारी ने ACB के विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से कोर्ट में विनय सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट मांगने के लिए आवेदन दिया था. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए वारंट जारी कर दिया है. 

ACB कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद विनय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि अब ACB को विनय सिंह की तलाश है और उसके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. दरअसल शराब घोटाला की अब तक की जांच में एसीबी ने विनय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था.


लेकिन अब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. जिसके बाद अब एजेंसी ने विनय सिंह के विरुद्ध वारंट मांगा. विनय सिंह ऑटो मोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी विनय सिंह के ठिकानों पर रेड की थी. 


बता दें कि झारखंड में एसीबी शराब घोटाला की जांच कर रही है. एसीबी ने अब तक की जांच में राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब तक इस केस में कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और विनय चौबे के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का मामला दर्ज कर भी जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही