Search

 
 
 

लॉकअप 2 : श्रेया पर जमकर बरसी आकांक्षा, बोलीं- तुने मुझे चुड़ैल कहा.. तुम जानती कितना हो गौरव खन्ना को...

लॉकअप 2 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. जैसे-जैसे शो का अंत नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर विवाद और तीखे होते जा रहे हैं
 

Lagatar Desk : लॉकअप 2 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. जैसे-जैसे शो का अंत नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर विवाद और तीखे होते जा रहे हैं. हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

पति गौरव खन्ना को लेकर भड़कीं आकांक्षा चमोला

फैमिली स्पेशल एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला को पता चला कि श्रेया कालरा ने उनके और उनके पति गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं. साथ ही, श्रेया ने उन्हें चुड़ैल भी कहा था. यह सुनते ही आकांक्षा अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं और उन्होंने श्रेया को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

 

वायरल वीडियो में आकांक्षा श्रेया से कहती नजर आती हैं, तुम गौरव खन्ना को कितना जानती हो क्या तुम उन्हें बाहर से जानती हो तुमने कहा कि अच्छा हुआ मेरा और गौरव का तलाक हो रहा है. तुमने मुझे चुड़ैल कहा. आखिर तुम्हें यह सब कहने का हक किसने दियाआकांक्षा की तीखी बातों के दौरान श्रेया कालरा ज्यादा जवाब नहीं दे सकीं और पूरे समय शांत नजर आईं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही