Search

 
 
 

Lock Upp 2 : भूमि पेडनेकर -हुमा कुरैशी ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, राम कपूर समेत कई को सुनाई खरी-खरी

लॉकअप 2 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है. वहीं हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी जनता की आवाज बनकर शो में पहुंचीं.
 

Lagatar Desk: लॉकअप 2 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है. वहीं हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी जनता की आवाज बनकर शो में पहुंचीं. इस दौरान दोनों ने प्रतियोगियों के खेल और उनके व्यवहार पर खुलकर अपनी राय रखी और कई कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई.

 

राम कपूर के गेम पर उठाए सवाल

शो के प्रोमो में भूमि और हुमा ने राम कपूर से कहा कि उनका खेल देखकर ऐसा लगता है कि वह फिनाले तक तो पहुंचना चाहते हैं, लेकिन ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश नहीं कर रहे हैं. दोनों ने उन्हें अपने खेल में और मजबूती दिखाने की सलाह दी.

 

पामेला और आकांक्षा चौधरी भी आईं निशाने पर

भूमि और हुमा ने पामेला सेरेना को भी उनके व्यवहार के लिए आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पामेला ने राम कपूर पर गलत आरोप लगाए थे. वहीं आकांक्षा चौधरी से उनके ईगो और रवैये को लेकर भी कई सवाल किए गए. दोनों एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट्स को उनकी कमियां बताते हुए अपने खेल में सुधार करने की सलाह दी.

 

फिनाले की दौड़ में कौन-कौन

शो में अब राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, श्रेया कालरा और हर्षद चोपड़ा जैसे प्रतियोगी बचे हैं. सोशल मीडिया पर कई दर्शक श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला को शो का मजबूत दावेदार मान रहे हैं. हालांकि, ट्रॉफी किसके नाम होगी, इसका फैसला 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले में होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही