Search

 
 
 

Lock Upp 2 Success Party: दुश्मनी भुलाकर साथ डांस करती नजर आई श्रेया -शिवांगी, वीडियो वायरल

रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में शो की निर्माता एकता कपूर ने अपनी टीम और कंटेस्टेंट्स के लिए सक्सेस पार्टी का आयोजन किया.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में शो की निर्माता एकता कपूर ने अपनी टीम और कंटेस्टेंट्स के लिए सक्सेस पार्टी का आयोजन किया. 

 

 

इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दौरान एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन रही श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं.एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सक्सेस पार्टी का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शो की विनर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी गोविंदा के लोकप्रिय गाने चलो इश्क लड़ाए पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. 

 

दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखकर फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि शो के दौरान इनके बीच कई बार तीखी बहस और टकराव देखने को मिला था. पार्टी में 'लॉक अप 2' के अन्य कंटेस्टेंट्स और कई टीवी सितारे भी मौजूद रहे.

 

शो में रही थी जबरदस्त नोकझोंक

'लॉक अप 2' के दौरान श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई थी. एक टास्क के दौरान शिवांगी ने यहां तक कह दिया था कि अगर श्रेया शो जीत गईं तो वह अपना नाम बदल लेंगी. इस पर श्रेया ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि फिर नया नाम सोचकर रख लीजिए. दोनों के बीच की यह बहस सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही थी.

 

हर्षद चोपड़ा के फैसले ने बदला था खेल

फिनाले से पहले मुकाबला उस समय और दिलचस्प हो गया था, जब श्रेया ने अपने एडवांटेज का इस्तेमाल कर शिवांगी को बाहर करने की कोशिश की. हालांकि, पहले से फाइनलिस्ट बन चुके हर्षद चोपड़ा ने अपनी स्पेशल पावर का उपयोग करते हुए खुद प्रतियोगिता से बाहर होने का फैसला लिया और शिवांगी को फिनाले में पहुंचा दिया. उनके इस फैसले ने शो में बड़ा ट्विस्ट ला दिया था और दर्शकों के बीच इसकी खूब चर्चा हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही