Search

 
 
 

Lohardaga :  नंदिनी डैम के पास हथियार दिखाकर युवक से पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप

Lohardaga :  भीठा गांव निवासी लालदेव उरांव का पुत्र सुमित उरांव अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए नंदिनी डैम गया था. बताया जा रहा है कि वह डैम के पास अकेला था, तभी पांच युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि युवकों ने हथियार दिखाकर उससे रुपये की मांग की. सुमित ने जब अपने पास नकद रुपये नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों ने कथित तौर पर QR कोड के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा. इसके बाद उससे 3500 रुपये ट्रांसफर कराए गए.
 
डिजिटल लूट

Lohardaga :  जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित नंदिनी डैम के पास एक युवक से हथियार के बल पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पांच युवकों ने एक युवक को देसी कट्टा दिखाकर पहले रुपये देने के लिए दबाव बनाया.

 

नकद पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने QR कोड के जरिए 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. बाद में युवक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये लौटाने की गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर 2500 रुपये वापस कर दिए.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मारुति 800 कार जब्त की है. कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बाइक धोने डैम पहुंचा था युवक

भीठा गांव निवासी लालदेव उरांव का पुत्र सुमित उरांव अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए नंदिनी डैम गया था. बताया जा रहा है कि वह डैम के पास अकेला था, तभी पांच युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि युवकों ने हथियार दिखाकर उससे रुपये की मांग की.

 

सुमित ने जब अपने पास नकद रुपये नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों ने कथित तौर पर QR कोड के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा. इसके बाद उससे 3500 रुपये ट्रांसफर कराए गए. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही