Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा

Lohardaga : जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव (Rampur Village) में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. असामाजिक तत्वों ने मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया है. जिसके बाद एक पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हो गये है. बात बढ़ने लगी. दोनों पक्ष के लोग आमने - सामने आ गये. मामले की सूचना लोगों ने सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया. मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पढ़ें - दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-the-eunuchs-came-in-front-of-the-ssps-car-seeking-justice-accusing-the-policemen/">दरभंगा

: इंसाफ मांगने एसएसपी की गाड़ी के सामने आयी किन्नर, पुलिसवालों पर लगाये आरोप
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/corona-spreading-again-in-jharkhand-132-new-patients-found-in-24-hours-58-became-healthy/">झारखंड

में फिर पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 132 नये मरीज, 58 हुए स्वस्थ

मामला को कराया गया शांत

जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला शांत कराया जा रहा है. गांव के बुद्धिजीवी लोगों ने भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है. बता दें कि असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े फेंका गया है. जिसके बाद शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई. लोग आक्रोशित हो गये. बात फैलते-फैलते पूरे गांव में फैल गई.जिसके बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें - उपद्रवियों">https://lagatar.in/mock-drill-led-by-chaibasa-sp-to-deal-with-miscreants/">उपद्रवियों

से निपटने के लिए चाईबासा एसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही