Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, आक्रोशितों ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

Advertisement
Advertisement
Lohardaga : जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र स्थित अरेया गांव में आज शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशितों ने ड्राइवर (नाबालिग) को बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसे ट्रैक्टर के चक्के के नीचे डाल दिया गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. नाबालिक ड्राइवर को किसने पीट-पीटकर मार डाला, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. हालांकि ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि कई लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है. हालांकि इस मामले में कोई भी खुलकर कहने से कतरा रहा है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-body-of-a-woman-crushed-by-stone-recovered/">हजारीबाग

: पत्थर से कूचा हुआ महिला का शव बरामद)

गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है  

घटना की सूचना मिलने के बाद बगड़ू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गयी है. पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले रही है. घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इसे भी पढ़ें : सुभाष">https://lagatar.in/raghuvar-das-met-the-family-members-of-subhash-munda-demanded-a-cbi-inquiry-into-the-murder/">सुभाष

मुंडा के परिजनों से मिले रघुवर दास, हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगड़ू थाना के अरेया गांव निवासी विशाल प्रजापति (15 वर्ष) गांव से करीब दो किलोमीटर दूर निरहू टांड़ में मुन्ना उरांव के खेत में ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर रहा था. उसके ट्रैक्टर में श्रेयांश साहू (5 वर्ष) बैठा हुआ था. इसी दौरान श्रेयांश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और वह रोटावेटर में फंस गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशितों ने ट्रैक्टर चला रहे हैं नाबालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-expressed-condolence-over-the-accident-that-took-place-while-taking-out-tajiya/">बोकारो

: ताजिया निकालने के दौरान हुए हादसे को लेकर झारखंड राजद ने शोक जताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही