Search

 
 
 

लोहरदगा : एक लाख का इनामी भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

 
Lohardaga : एक लाख का इनामी भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर ने सरेंडर कर दिया. एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर हार्डकोर नक्सली दस्ता सदस्य जतरु खेरवार शनिवार को लोहरदगा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. जतरु खेरवार भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी दुर्दांत नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ता में शामिल है. जतरु खेरवार के ऊपर लोहरदगा और गुमला जिले के अलग-अलग थाना में कुल 17 मामले दर्ज हैं. पढ़ें - Agnipath">https://lagatar.in/17-trains-opening-or-passing-through-dhanbad-canceled-against-agnipath-scheme/">Agnipath

Scheme के खिलाफ धनबाद से खुलने या गुजरने वाली 17 ट्रेन रद्द
इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-court-frames-charge-against-son-and-daughter-of-ncp-mla-kamlesh-singh/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : ED कोर्ट ने किया NCP विधायक कमलेश सिंह के बेटे और बेटी के खिलाफ चार्ज फ्रेम

 भाकपा माओवादी का था एरिया कमांडर

जतरु खेरवार मूल रूप से जिले के  पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम स्वर्गीय सोकरो खेरवार है. जतरु खेरवार पर एक लाख रूप का इनाम भी घोषित है. हालांकि कहा जा रहा है कि हाल के समय में वह संगठन में एरिया कमांडर के रूप में प्रोन्नत किया गया था. बता दें कि इससे पहले लोहरदगा पुलिस के समक्ष 27 माओवादी और नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जिनमें कई इनामी और राज्य स्तर पर कुख्यात नक्सली रहे हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/fear-of-attack-on-jharkhand-bjp-headquarters-more-than-100-personnel-of-raf-and-district-police-deployed/">झारखंड

बीजेपी मुख्यालय पर हमले की आशंका, रैफ और जिला पुलिस के 100 से ज्यादा जवान तैनात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही