Search

 
 
 

लोहरदगा: अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा जब्त, मचा हड़कंप

पुलिस टीम ने जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन और कारोबार पर नकेल कसते हुए 6 हाईवा को जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने यह कार्रवाई भड़गांव–नंदगांव पथ पर स्थित BTIPL डम्पिंग प्लांट परिसर में की है.
 

Lohardaga: पुलिस टीम ने जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन और कारोबार पर नकेल कसते हुए 6 हाईवा को जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने यह कार्रवाई भड़गांव–नंदगांव पथ पर स्थित BTIPL डम्पिंग प्लांट परिसर में की है.

 

जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली थी कि सेन्हा थानाक्षेत्र के भड़गांव इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन और ढुलाई हो रही है. जिसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए, मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. जहां 6 बालू लदा हाईवा ट्रक मिला. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. 

 

पुलिस के मुताबिक, डम्पिंग प्लांट की आड़ में संगठित तरीके से बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा था, इस प्लांट को निर्माण सामग्री तैयार करने के लिए स्थापित बताया गया था, लेकिन अवैध बालू का गोरखधंधा चल रहा था. पुलिस ने ट्रक चालकों से बालू की परमिट के कागजात मांगे, लेकिन चालकों ने कोई भी कागजात नहीं दिया. जिसके बाद सभी ट्रकों को जब्त कर थाने में लाया गया.

 
फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है. अवैध बालू के कारोबार से माफिया सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही