Search

 
 
 

Lohardaga News : लोहरदगा पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Lohardaga : लोहरदगा में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कुड़ू थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दबोचा गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
लोहरदगा जिला की खबरें

Lohardaga : लोहरदगा में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कुड़ू थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दबोचा गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की शाम पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग से ब्राउन शुगर की खेप खरीद-बिक्री के उद्देश्य से लाई जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मानती पेट्रोल पंप के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी


जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद की गई. बरामद मादक पदार्थ में मार्क-ए का वजन 17 ग्राम और मार्क-बी का वजन 8 ग्राम पाया गया. युवकों की पहचान अक्षत कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई. दोनों युवक लातेहार के रहने वाले है.


पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मामले की छानबीन करते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही