Search

 
 
 

Lohardaga News: कुडू-उदयपुर सड़क निर्माण करा रही कंपनी को राहुल सिंह की धमकी, काम बंद करने की दी चेतावनी

Lohardaga News: जारी ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया है कि कुडू से उदयपुर तक सड़क निर्माण में लगे सभी कर्मचारी काम बंद रखें. जब तक उसका आदेश नहीं आता, तब तक किसी भी तरह का काम नहीं किया जाए. ऑडियो में आगे कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी काम करता हुआ दिखाई दिया तो उसे गोली मार दी जाएगी.
 
फाइल फोटो

Lohardaga News: कुडू से उदयपुरा तक सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी को झारखंड के टॉप अपराधियों में शामिल राहुल सिंह के नाम से धमकी दी गई है. अपराधी राहुल सिंह के नाम से एक प्रेस रिलीज और ऑडियो जारी कर कंपनी के कर्मचारियों को तत्काल काम बंद करने की चेतावनी दी गई है.

 

जारी ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया है कि कुडू से उदयपुर तक सड़क निर्माण में लगे सभी कर्मचारी काम बंद रखें. जब तक उसका आदेश नहीं आता, तब तक किसी भी तरह का काम नहीं किया जाए. ऑडियो में आगे कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी काम करता हुआ दिखाई दिया तो उसे गोली मार दी जाएगी. साथ ही कर्मचारियों को उनके परिवार का हवाला देते हुए भी धमकाया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

धमकी में साफ तौर पर कहा गया है कि इस चेतावनी को नजरअंदाज करने की गलती न करें. घटना के बाद सड़क निर्माण कंपनी और उसके कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

 

बता दें कि गुरुवार देर रात कुडू-उदयपुर सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 

इधर  मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फायरिंग और धमकी के पीछे राहुल सिंह गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही